फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रक्षाबंधन पर 89 हजार यात्रियों ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रक्षाबंधन पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का लाभ ग्रेटर नोएडा में करीब 89,132 यात्रियों ने उठाया। इन यात्रियों के सफर का अनुमानित किराया 1.55 करोड़ रुपये रहा। इसके लिए ग्रेनो डिपो से 107 बसों को 18 रूटों पर चलाया गया था। इनमें करीब 62 हजार महिला यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। दूरदराज के रूटों पर महिला यात्रियों के साथ परिवार के एक सदस्य को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। उनके सहयात्रियों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया। तीन दिनों तक बसों के लगातार संचालन के लिए प्रत्येक बस पर दो चालक और दो परिचालकों की तैनाती की गई थी। डिपो के एआरएम का कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनों और उनके सहयात्रियों ने शासन की निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें