फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लस्टर-19 स्केटिंग में 850 छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पारस पब्लिक स्कूल की ओर से सेक्टर-46 के भवानी शंकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीबीएसई क्लस्टर-19 (नॉर्थ जोन-1) गर्ल्स रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 300 से अधिक स्कूलों की 850 से ज्यादा छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्कूल के संस्थापक योगराज नागर और निदेशक धर्म सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वालों की सराहना की। उप-प्रधानाचार्या रागिनी राजदान ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें