दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित निजी अस्पताल से बुजुर्ग मरीज (85) लापता हो गया है। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने दनकौर पुलिस से बुधवार शाम शिकायत की। जेवर कस्बा भटपुरा मोहल्ला निवासी शकील ने कहा कि उनके पिता शहीद बीमार थे। 31 अक्टूबर को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बुधवार की सुबह तक वह अस्पताल में थे लेकिन 11:30 बजे के बाद से उनका कोई सुराग नहीं चल पाया है। उनका कहना है कि अस्पताल से अचानक उनके बुजुर्ग लापता हो गए। जिनकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन भी उनको नहीं दे पा रहा है जिसकी वजह से परिवार परेशान हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।