फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 85 प्रतिशत नन्हे-मुन्नों ने दी निपुण एसेसमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
85 प्रतिशत नन्हे-मुन्नों ने दी निपुण एसेसमेंट परीक्षा
विज्ञापन

- कक्षा एक से लेकर 3 तक के बच्चोंं के जवाबों से भरी गईं ओएमआर शीट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के 511 स्कूलों में बुधवार को कक्षा एक से लेकर तीन तक के 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने निपुण एसेंसमेंट (नेट) परीक्षा दी। ओएमआर शीट पर बच्चों के जवाब के अनुसार निशान लगाए गए। परीक्षा सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक हुई। इसके बाद सरल एप के माध्यम से शिक्षकों ने ओेएमआर शीट को अपलोड किया। स्कूलों में पर्यवेक्षक के सामने नेट परीक्षा के प्रश्न पत्र खोले गए।

निपुण एसेसमेंट परीक्षा के अंतर्गत कक्षा एक के 7501 छात्रों में से 6237, कक्षा दो के 9700 में से 8350 और कक्षा तीन के 10456 में से 8950 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी बार छात्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। अब बृहस्पतिवार को कक्षा चार से आठ तक के छात्रों की परीक्षा होगी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने परीक्षा के दौरान स्कूलों का निरीक्षण किया। एआरपी और एसआरजी के साथ डायट मेंटर ने भी न्याय पंचायत स्तर पर स्कूलों का निरीक्षण किया। किसी भी स्कूल से कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन



सरल थी परीक्षा, छात्र दिखे खुश

प्राथमिक स्कूल तुगलपुर में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी खुश नजर आए। छात्रों ने बताया कि परीक्षा सरल थी और समय पर पूरा कर ली। प्राथमिक स्कूल साकीपुर केे विद्यार्थियों ने भी बताया कि समय से परीक्षा पूरी हो गई।
विज्ञापन




-
शिक्षकों ने भरी नन्हे-मुन्नों की ओएमआर शीट

कक्षा एक से तीन के छोटे बच्चों को ओएमआर शीट भरने में दिक्कत आती है। इसलिए निर्देश थे कि सभी बच्चों से मौखिक प्रश्न पूछकर उनके जवाब ओएमआर शीट पर शिक्षक भरें। शिक्षकों ने बच्चों से बारी-बारी से सवाल पूछे और जवाब मिलने पर उनकी ओएमआर शीट भरी। सही जवाब देने वाले छात्रों की यूनिक आइडी के सामने गोला भरा गया। एक शीट पर तीन-चार छात्रों की परीक्षा ली गई।
-

निपुण एसेसमेंट परीक्षा के दौरान व्यवस्था अच्छी रही। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली। छात्रों की उपस्थिति 85 प्रतिशत से अधिक रही।
-राज सिंह यादव, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें