फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेस्टोरेंट में साझेदारी का झांसा देकर 8.45 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। रेस्टोरेंट में साझेदारी का झांसा देकर 8.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-79 निवासी विकास तिवारी ने ग्रेनो वेस्ट निवासी केशव साजन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, गौर सिटी-2 स्थित गैलेक्सी शॉप में रेस्टोरेंट संचालक केशव ने उन्हें फरवरी 2025 में व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने उनसे कहा कि अगर वह करीब 8.50 लाख रुपये निवेश कर दे तो उसे रेस्टोरेंट में भागीदार बना लिया जाएगा। इस पर उन्होंने आरोपी को पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन साझेदारी करने के लिए वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि पैसे मांगने पर केशव ने उनसे गाली-गलौज और मारपीट भी की। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें