गंभीर स्थिति में रहा नोएडा का प्रदूषण
नोएडा। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी प्रदूषण में कोई खास बदलाव नहीं आया है। अभी भी धूल के कण वातावरण में छाए हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदूषण वैरी पुअर स्थिति में रहा। सेक्टर-125 माप केंद्र पर एयर पाल्यूशन का लेवल वेरी पुअर रहा। पीएम 2.5 का स्तर 414 व पीएम 10 का स्तर 393 रहा। इसी तरह माप केंद्र सेक्टर-62 में पीएम 2.5 का स्तर 374 व पीएम 10 का स्तर 373 मापा गया।