हज आवेदन फार्म भरने की अवधि बढ़ी
अब 12 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज आवेदन फार्म भरने की तारीख 17 नवंबर से बढ़ाकर 12 दिसंबर तक कर दी है। जिन हाजियों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया है। वह अंतिम तिथि से पहले अपना पासपोर्ट बनवा कर फार्म जमा करा दें। यह जानकारी हरियाणा हज कमेटी के पूर्व सदस्य मौलाना अब्दुल सुभान ने दी। मौलाना ने बताया कि काफी लोग पासपोर्ट न बनने की वजह से फार्म नहीं भर सके हैं। ऐसे हाजियों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राहत प्रदान करते हुए फार्म भरने कि तिथि अब 17 नवंबर से बढ़ाकर 12 दिसंबर कर दी है। उन्होंने बताया कि हज पर जाने वाले हाजियों के पासपोर्ट 12 दिसंबर 2018 तक या इससे पहले का बना होना अनिवार्य है। जबकि पासपोर्ट खत्म होने की अवधि 31 जनवरी 2020 तक होनी चाहिए। अल्तमश खादिमुल हुज्जाज के जनरल सेक्रेटरी मौलाना जमील अहमद ने बताया कि हज फार्म ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन की हार्डकॉपी हरियाणा स्टेट हज कमेटी चंडीगढ़ में भेजना अनिवार्य है। इसलिए फार्म जमा करने के उपरान्त 12 दिसंबर तक हार्डकॉपी हरियाणा स्टेट हज कमेटी में अवश्य भेज दें।