फार्म हाउस में निकला 11 फीट लंबा अजगर
गुरुग्राम। बालियावास गांव स्थित एक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार शाम 11 फीट का अजगर निकला। अजगर फार्म हाउस में बने एक कमरे के पास लगे पेड़ के पास बैठा था। पेड़ों की छंटाई करने के लिए जैसे ही माली वहां पहुंचा, तो उसकी नजर अजगर पर पड़ी। इतना बड़ा सांप देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना वन विभाग व वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास को दी गई। गंडास ने बताया कि अजगर करीब 11 फीट लंबा है। उसका वजन करीब 15 किलो है। अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। समय रहते उसे काबू कर लिया गया। बाद में सुरक्षित फरीदाबाद की अरावली में छोड़ दिया गया।