फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ के विवादित आरोप पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को जेल
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। झिरका थानान्तर्गत एक गांव में युवक द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का विवादित मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी सेकूल पुत्र सपात आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि महिला के परिजनों ने कई बार उसे समझाया लेकिन महिला को गुरुवार को घर में अकेला पाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी युवक को घर में बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। वहीं दूसरी ओर आरोपी युवक के परिजनों ने महिला के आरोपों को नकारते हुए कहा कि महिला पक्ष से उनका जमीन को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा है। गुरुवार को आरोपी युवक किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने महिला के घर के सामने से गुजर रहा था कि उसे जबरन महिला पक्ष ने पकड़कर मकान में बंधक बना लिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को सूचना उन्होंने ही दी थी जिसके बाद पुलिस ने युवक को घर से आजाद कराया। इस संबंध में महिला पुलिस की जांच अधिकारी एस आई विनिता ने कहा कि फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें