‘चाइल्ड पीजीआई किसी को इलाज के लिए मना नहीं कर सकता’
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई प्रशासन किसी को ओपीडी में आने से मना नहीं कर सकता है। इसके लिए सीएमओ की अध्यक्षता में चाइल्ड पीजीआई प्रशासन के साथ बैठक होगी। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है कि गार्ड उन्हीं लोगों को अस्पताल में अंदर जाने देते हैं जिनके साथ में बच्चा होता है। बच्चों का अस्पताल है इसका मतलब ये नहीं है कि एमरजेंसी हालात में किसी को इलाज न दें। अगर कोई एक्सीडेंट का मामला आएगा तो इमरजेंसी में उनको प्राथमिक इलाज देना होगा। उसके बाद चाहे तो उसको दूसरे अस्पताल में भेज सकते हैं। गार्ड अगर किसी को अंदर नहीं जाने देंगे तो बड़ा हादसा हो सकता है। इमरजेंसी हालात में मरीज को प्राथमिक इलाज मिलना बहुत जरूरी है। ब्यूरो