फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत्

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


कटिया के तार से पानी में उतरा करंट, युवक की मौत
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सर्फाबाद में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मामले में किसी की ओर से कोतवाली में शिकायत नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि गाजीपुर निवासी अखिलेश यादव (32) सेक्टर-60 स्थित एक कंपनी में काम करता था और सर्फाबाद गांव में रणपाल यादव के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहता था। आरोप है कि रणपाल ने कटिया डालकर मोटर चला रखी थी और वह तार नंगा था। छत पर रखी टंकी भरने के बाद पानी बाहर आ गया और वहीं पानी नीचे आ रहा था। पानी से तार टच हो गया और करंट उतर आया। बृहस्पतिवार सुबह जब अखिलेश उठा और जैसे ही उसका पैर पानी में गया उसे तेज झटका लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में किसी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें