सेवानिवृत्त डीसीपी का सम्मान समारोह आयोजित
नोएडा। सेक्टर-55 व नया बांस निवासी ज्ञानेंद्र सिंह अवाना दिल्ली पुलिस में डीसीपी पद से सेवानिवृत्त हो गए। मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र पर उनका सम्मान किया गया। ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में शहर के काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। लोगों ने कहा कि नोएडा के लिए सौभाग्य की बात है कि कोई गुर्जर बिरादरी का इतने बड़े पद पर रहा। इस मौके पर हरिश्चंद्र भाटी, रघुराज सिंह, रामकुमार तंवर, मुनीम, राज कुमार समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। ब्यूरो