फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्लयूए ने प्राधिकरण को गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सोमवार को प्राधिकरण के अधिकारी पीके गर्ग के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए ने सेक्टर की विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया। प्राधिकरण अधिकारी ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान कराने का आश्वासन दिया है। निवासी एसके गुप्ता ने बताया कि बैठक में सोसायटी में फैले कचरे व आवासीय क्षेत्रों में ट्रक की पार्किंग के कारण अतिक्रमण पर चर्चा की गई। साथ ही प्राधिकरण ने सोसायटी के पार्क में बेंच और डस्टबीन प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान सेक्टर के बी और सी ब्लॉक में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण कराने का आश्वासन देते हुए प्रोजेक्ट इंजीनियर पीके गर्ग ने कहा कि गंदगी को जल्द ही साफ किया जाएगा। साथ ही हर बुधवार एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव किया जाएगा। बैठक में आरडब्ल्यूए सहित प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें