जेसीबी से खोदाई कराकर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ। नगर पालिका
- फोटो : सांकेतिक
साढौरा। वार्ड आठ में 81 लाख रुपये की लागत से सड़क व नाले का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने शनिवार को इसका शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष देवेंद्र सैनी लवली ने बताया कि सैनी धर्मशाला से श्मशान घाट तक बनने वाली इस सड़क से आबादी को सुविधा मिलने के अलावा जलनिकासी सुगम होगी। यह काम काफी पहले से प्रस्तावित रहा है ।नाले के निर्माण को स्वीकृति न मिलने के कारण यह काम रुका हुआ था। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन, रोशन सैनी, काका खुल्लर व जयगोपाल चौहान मौजूद रहे। संवाद