फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब आठ हजार श्रमिक मिलकर करेंगे हवाई अड्डे का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आठ हजार श्रमिक मिलकर करेंगे हवाई अड्डे का निर्माण
विज्ञापन

- फिलहाल छह हजार कर रहे हैं काम, कंपनी का दावा नवंबर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम का काम हो जाएगा पूरा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल मौके पर छह हजार श्रमिक काम कर रहे हैं। जिसे दो हजार बढ़ाकर आठ हजार किया जाएगा। इसी तरह करीब 400 मशीनें भी बढ़ाई जाएंगी। लोकसभा चुनाव से पहले हवाई जहाज से उड़ान शुरू करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं निर्माणकर्ता कंपनी का दावा है कि नवंबर तक एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम का काम पूरा हो जाएगा।
जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य 1351 हेक्टेयर जारी है। स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख निर्माण कर बना रही है। स्विस कंपनी ने भारत में काम करने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) नाम से कंपनी बनाई है। वाईआईएपीएल एयरपोर्ट की प्रशासनिक भवन, टर्मिनल बिल्डिंग और रनवे आदि बनाने का काम कर रही है। ज्यूरिख की ओर से सितंबर-2024 में हवाई जहाज की उड़ान कराने की तैयारी है। मगर सरकार लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे जल्द शुरू कराना चाहती है। इसके लिए सितंबर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर आठ हजार करने की तैयारी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि बरसात को देखते हुए काम धीमा हो गया है और इस समय की पूर्ति करने के लिए नोएडा एयरपोर्ट पर श्रमिकों की संख्या को छह से बढ़ाकर आठ हजार करना है। श्रमिकों के बढ़ाए जाने के बाद जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 सितंबर 2024 से पहले शुरू होगी उड़ान
एयरपोर्ट में टर्मिनल वन बिल्डिंग 90 हजार वर्गमीटर में तैयार होगी। विकासकर्ता कंपनी के साथ किए गए अनुबंध के मुताबिक सितंबर 30 सितंबर 2024 से पहले एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएंगी। अक्तूबर 2022 में लखनऊ में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) और विकासकर्ता कंपनी के बीच 40 साल का अनुबंध हुआ था। इसमें 1 अक्तूबर 2021 से कंस्ट्रक्शन शुरू होने की तारीख माना गया है। जिसके 1095 दिनों के अंदर हवाई अड्डे का संचालन शुरू होना है। अगर निर्माण कार्य व उड़ान में देरी होती है दस लाख रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें