ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जूनियर बालक बास्केटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा दिखाई। बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चुना गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 27 अक्तूबर को होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। अब इन खिलाड़ियों के सामने अपने खेल कौशल को दिखाने और आगे बढ़ने का मौका है। चयनित खिलाड़ियों में दक्ष राज, सक्षम कुमार, अरमान, मोहम्मद अफ्फान, मोहित चौधरी, विशेष, समर्थ चौधरी और रुपेश शामिल हैं।