फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा तरीका: पहले काटी सर्विस केबल, फिर कंक्रीट के पक्के स्लैब में छिपाकर करने लगे चोरी; लगा मोटा जुर्माना

Thu, 07 Mar 2024 11:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में बिजली विभाग ने छापा मारा है। चोरी के आरोप में विभाग ने मोटा जुर्माना लगाया है। सर्विस केबल को काटकर चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुगलपुर गांव में सर्विस केबल को काटकर बीच से दूसरी केबल जोड़कर उसको छत पर कंक्रीट के पक्के स्लैब के नीचे छिपाकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है। चोरी की बिजली से 70 कमरों को रोशन कर रहा था। बिजली चोरी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं एक अन्य मकान में बिजली की चोरी पकड़ी गई।

नोएडा पावर कंपनी की टीम ने जांच में पाया कि मोमिन 3 फेज मीटर तक आने वाली सर्विस केबल में अपने घर की छत पर कट लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। एक अन्य मामले में महिला सत्तो देवी के घर अवैध केबल डालकर बिजली की चोरी हो रही थी।

विज्ञापन


सत्तो देवी के नाम पर पहले घरेलू कनेक्शन था। उन पर करीब 4.34 लाख से अधिक बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया था। नोएडा पावर कंपनी की टीम ने छापेमारी के दौरान सत्तो देवी के घर 15 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। उस पर 3 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें