फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 दिन में डेंगू के लक्षण वाले 79 नए मरीज मिले, संख्या 154 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला मलेरिया विभाग ने रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

-एक अक्तूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान


नोएडा। जिले में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग को पिछले 12 दिनों में डेंगू के लक्षण वाले 79 नए मरीज मिले हैं। इनके रक्त के नमूने मलेरिया विभाग ने लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की कुल संख्या 154 हो गई है। फिलहाल सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को डेंगू से बचाव और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं की 20 टीमें बनाई गई हैं। टीमें घर-घर जाकर डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जानकारी जुटाएंगी और उसे ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इसके बाद संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें