नोएडा। ग्रेनो स्थित फादर एग्नेल बाल भवन में आयोजित फादर बेंटो चैंपियंस कप-2025 में करीब 75 टीमों ने हिस्सा लिया। इसका पहला चरण बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि फुटबॉल कोच आनंद ने बताया कि पहले चरण की शुरुआत अंडर-14 और अंडर-18 बालक वर्ग के मुकाबलों से हुई। इस टूर्नामेंट में बच्चों के बीच टीमवर्क, समर्पण और नेतृत्व क्षमता देखने को मिली। अंडर-14 और 18 बालक वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग की सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को हुईं।