नोएडा (संवाद)। महात्मा गांधी मिशंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव के दो चरण संपन्न हुए। इसमें 75 छात्रों ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुनील बाघ ने बताया कि वेबकॉन्वॉय के एचआर की टीम ने पहले राउंड में 39 छात्रों को चुना। दूसरे राउंड में 22 छात्रों का चयन हुआ। तीसरा और अंतिम राउंड अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगा।