फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोजगार मेले में 746 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में रविवार को जेवर विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला लगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें करीब पांच हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1376 अभ्यर्थियों ने कंपनियों के सामने साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के बाद 746 अभ्यर्थियों को चयनित और शॉर्टलिस्ट किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, राकेश कुमार गर्ग, मुंशीलाल गौतम, महाविद्यालय के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें