ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निर्माणाधीन साइट पर हवेलिया ह्यूमैनिटी ने श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविका कंस्ट्रक्शन्स और काश्वी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में 74 श्रमिकों ने जांच कराई। चिकित्सकों ने मजदूरों को शारीरिक परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श के साथ रक्तचाप व मधुमेह की भी जांच की। साथ ही स्वास्थ्य की देखभाल रखने के प्रति जागरूक किया। ब्यूरो