फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासीन मेव डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा जिलास्तरीय 72वां गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
72 वें गणतंत्र दिवस परेड 2021 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चे नृत्य प्रस्तुत ? - फोटो : Ashram
विज्ञापन
यासीन मेव डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा जिलास्तरीय 72वां गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन

नूंह। गणतंत्र दिवस पर शहर के यासीन मेव डिग्री कॉलेज में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह नूंह जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। जिलास्तरीय समारोह में कोविड-19 के तहत केंद्र और राज्य सरकार की निर्धारित गाइडलाइन की अनुपालना प्रभावी ढंग से की जाएगी। वहीं तावडू, पुन्हाना और फिरोजपुर-झिरका उपमंडल मुख्यालय पर उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, विद्यार्थियों के पीटी-डंबल शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी प्रदर्शन सहित उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं, गणमान्य लोगों और अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में जिला प्रशासन की ओर से शहीदों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों व पूर्व सैनिकों को भी जिला मान-सम्मान देते हुए उनका अभिनंदन किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति से ओत-प्रोत रहेंगे और स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए समारोह को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य रिहर्सल 22 जनवरी को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें