फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में आए आंधी तूफान और बारिश के कारण लोगों को ब्लैक आउट का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे आंधी आने से ठीक कुछ देर पहले ही कई सेक्टरों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद 201 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए। साथ ही 72 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। इसके चलते सेक्टर-36, 100, 71, 22, 35, 52, 55, 11 समेत अन्य सेक्टरों में करीब पांच से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि कई जगहों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कराई गई।