फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के 72 खिलाड़ी

विज्ञापन
जिला तैराकी प्रतियोगिता प्रोमेथियस स्कूल
विज्ञापन
- जिला तैराकी प्रतियोगिता में 251 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी रही चैंपियन
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 72 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में 36 बालक और 36 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी ने 221 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। थेटिस अकादमी 180 अंक लेकर दूसरे और जय स्पोर्ट्स अकादमी 123 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जिले के 41 स्कूलों और स्पोर्ट्स अकादमियों के 251 तैराकों ने भाग लिया, जिसमें 131 लड़कियां और 120 लड़के शामिल रहे। विभिन्न आयु वर्गों में फ्री-स्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

जिला तैराकी प्रतियोगिता प्रोमेथियस स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें