फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल डांसिंग मोम चैंपियनशिप में ग्रेनो की तीन मम्मियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू सहित यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------------------
नेशनल डांसिंग मॉम चैंपियनशिप में ग्रेनो की तीन महिलाएं
जम्मू में 5 जनवरी को होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। अगले माह होने वाली नेशनल डांसिंग मॉम चैंपियनशिप 2018-19 के लिए ग्रेटर नोएडा की तीन महिलाओं को चयन हुआ है। प्रतियोगिता 5 जनवरी को जम्मू में होगी। कार्यक्रम का आयोजन डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर डांस स्पोर्ट्स संघ कर रहा है। उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव रजनीकांत ठाकुर ने बताया कि 25 नवंबर को मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश डांसिंग सुपर मॉम चैंपियनशिप-2018 हुई थी। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, बरेली, मथुरा, वाराणसी, धामपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, अमरोहा, इटावा, पीलीभीत के साथ गौतमबुद्ध नगर से 20 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें ग्रेनो की आम्रपाली ग्रांड सोसायटी की सरिता भाटी ने स्वर्ण, ऐस प्लेटिनम सोसायटी की प्रीति शर्मा ने रजत और आम्रपाली ग्रांड सोसायटी की अंजू पुंडीर ने कांस्य जीता था। तीनों महिलाएं गृहिणी हैं। सोमवार को तीनों का चयन नेशनल डांसिंग मॉम प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 20 महिलाएं हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें