अब होगी कमल ज्योति संदेश यात्रा
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा गांधी की 150वीं जयंती पर 15 दिन चली पदयात्रा की समीक्षा व आगामी कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सेक्टर-14 शनि मंदिर में बैठक हुई। मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी कमल ज्योति संदेश यात्रा को लेकर चर्चा हुई। यह कार्यक्रम 14 से 26 जनवरी तक चलेगा। इसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हर बूथ अध्यक्ष और सरकार की योजनाओं के लाभार्थी के घर जाकर ज्योति का दीया जलाएंगे। इस यात्रा का संयोजक मोहन शर्मा को बनाया गया है। बैठक में नोएडा विधानसभा प्रभारी प्रशांत वशिष्ट, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला मंत्री उमेश त्यागी, दिनेश डिमरी, प्रमोद प्रजापति, धर्मेन्द्र गुप्ता, सुनीता भाटी, चमन अवाना, अन्नू शर्मा, मनोज चौहान, युद्धवीर चौहान, चंदगीराम यादव, एसपी चमोली, मनमोहन चौहान, सतेंद्र, अनिल गुप्ता, दुल्लीचंद चौहान, कल्लू सिंह, राहुल शर्मा, विपुल शर्मा, अशोक मिश्रा, सूरजपाल राणा, लोकेश कश्यप, गिरजा सिंह, जीनत अंसारी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। ब्यूरो