बिल्डर सीसी लेने में नहीं दिखा रहे रुचि
नोएडा। तमाम प्रयास के बाद भी बिल्डरों के शिकंजे में फंसे हजारों निवेशक परेशान हैं। नोएडा प्राधिकरण बिल्डर प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर लगातार कंप्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) लेने का दबाव बना रहा है, लेकिन बिल्डर इस प्रक्रिया में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सीसी के लिए आवेदन बेहद कम संख्या में आ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक नवंबर में जेपी की परियोजनाओं के 500 फ्लैटों के सीसी जारी किए गए थे, जबकि इस माह सेक्टर-128 की जेपी परियोजना के के-9 व के-10 टावर के 124 फ्लैटों के सीसी जारी हुए हैं। इसके अलावा सेक्टर-75 स्थित मैक्स गार्डेनिया परियोजना के लिए 452 फ्लैट के लिए कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया गया है। ब्यूरो