फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडम भवन में काम करने को मजबूर बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर भवन में काम करने को मजबूर
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी कभी भी हो सकते हैं हादसे का शिकार

अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। दक्षिण हरियाणा बिजली विभाग का पुराना कार्यालय खंडहर में तब्दील हो गया है लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर उक्त जर्जर भवन में काम करने को मजबूर हैं। इस भवन में रोजाना छत से मलबा और पपड़ी कर्मचारियों पर गिरती रहती है। नवनिर्मित भवन में जगह के अभाव में कर्मचारी इस जर्जर भवन में काम करने को मजबूर हैं। इस भवन में काम कर रहे आधे दर्जन से अधिक कर्मचारी कभी भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं, क्योंकि उक्त भवन कभी भी धराशायी हो सकता है। हालांकि निगम की ओर से नए भवन का निर्माण करीब चार साल पहले किया जा चुका है, जिसमें अधिकांश कर्मचारी बैठते हैं। परंतु जगह की कमी से अभी भी दो कनिष्ठ अभियंता व उनके अधीनस्थ कर्मचारी जर्जर भवन में ही बैठकर अपना काम करते हैं।

फोटो कैप्शन: कंडम भवन में काम करते बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें