नोएडा। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को राधा रानी महोत्सव मनाया गया। समारोह में राधारानी का कीर्तन, अभिषेक आदि धार्मिक क्रिया कलापों हुए। राधारानी का दूध, दही, शहद, घी और ताजे फलों के रस से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद 56 भोग अर्पित किए गए। लोकनाथ स्वामी महाराज ने बताया कि कोई भी भगवान कृष्ण का प्रेम प्राप्त करना चाहता हो उसे राधा रानी के चरणों में प्रार्थना करनी चाहिए। बिना राधारानी की कृपा के भगवान अपनी प्रेम भक्ति प्रदान नहीं करते। इस अवसर पर वृंदावन से आई मंडली ने राधा रानी और भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। ब्यूरो