बकरीद : आज रहेगा डायवर्जन, रूट देखकर ही निकलें
नोएडा। बकरीद के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। नमाज के समय सुबह से शाम तक सेक्टर-8 व 9 स्थित मस्जिद के आसपास पड़ने वाले मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इसके तहत उद्योग मार्ग, शिवानी फर्नीचर से हरौला चौक, सेक्टर-6 पुलिस चौकी से बांस बल्ली, जेपी कट से सेक्टर-8 व चिपचॉप चौक से नूरी क्रेन तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने सुझाव दिया है कि उक्त मार्गों से निकलने से बचें। ब्यूरो