आज रोजगार मेले का आयोजन
नोएडा। भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय के द्वारा नोएडा वासियों के लिए 20 जुलाई को बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 50 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। यह मेला शुक्रवार को सेक्टर-62 स्थित ए-49 में सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर बीएन सिंह ने कहा कि मंत्रालय की सूचना के आधार पर 30 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं और 3000 से अधिक श्रमिकों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में आम नागरिकों तक जानकारी भेजी जा चुकी है। ब्यूरो