नोएडा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सोमवार को 7043 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 28874 मैनुअली तो वहीं 4159 चालान कैमरों से हुए। 23 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा चालान हेलमेट न पहनने वालों के किए गए। इनकी संख्या 3011 रही। इसके अलावा जातिसूचक शब्द लिखे 42 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। ब्यूरो