फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 7,033 वाहनों के चालान, 12 जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। यातायात पुलिस ने मंगलवार को नियमों का उल्लंघन करने पर 7033 वाहनों के ई-चालान किए। इस दौरान 12 वाहन जब्त भी किए गए। अभियान में हेलमेट नहीं पहनने पर सर्वाधिक 2454 चालान किए गए। नो पार्किंग में खड़े 715 वाहनों पर कार्रवाई हुई। बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 183 चालान किए गए। लालबत्ती का उल्लंघन करने पर 260 चालान काटे गए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 147 चालान हुए। तेज गति से वाहन चलाने पर 396 चालान किए गए। मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 61 चालान हुए। डीसीपी यातायात सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि कार्रवाई और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें