ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 स्थित ग्रैंड हेरिटेज रिसॉर्ट में एक महिला का पर्स चोरी हो गया। उसने इस संबंध में बीटा-2 कोतवाली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 15 अप्रैल की रात 10:15 बजे पीड़िता आकृति मित्रा परिवार के साथ रिसॉर्ट में थीं। इसी दौरान पर्स की चोरी हो गई, जिसमें करीब 70 हजार रुपये, मोबाइल, पहचान पत्र आदि थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो