नोएडा स्टेडियम में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट के खिलाड़ी
फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में छह सितंबर को एके मार्शल आर्ट्स अकादमी की ओर से कराटे बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। टेस्ट में खिलाड़ियों ने येलो, ब्लू, ऑरेंज, ग्रीन, पर्पल, पर्पल-व्हाइट और ब्राउन सहित विभिन्न स्तर की बेल्ट हासिल कीं। टेस्ट के लिए मथुरा से राष्ट्रीय परीक्षक सोनू निषाद पहुंचे। सात खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन की परीक्षा दी। इसमें आमिना नूर खान, इलियाह नूर खान, राघव सारस्वत, प्रांजल द्विवेदी, दिवित सैनी, राघव प्रताप सिंह और मौलश्री शर्मा शामिल रहे। पांच से आठ अगस्त तक कोलकाता में हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले श्रीधर और कांस्य पदक विजेता काशवी सिंह को अकादमी की ओर से छात्रवृत्ति दी गई। मुख्य अतिथि अनिता अरोड़ा, शिहान अमित गुप्ता, श्रुति मल्होत्रा और मणिमाला रॉय ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट देकर सम्मानित किया।