ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा दो में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर गौरव मल्हन ने मरीजों को परामर्श दी। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव होने के कारण कई बीमारियां पनप रही है। इसके लिए हमें समय समय पर जागरूक रहने की जरूरत है। 70 से अधिक मरीजों ने हड्डियों की जांच,बीपी,शुगर के साथ कई जांचें निशुल्क कराई। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बॉबी भाटी,महासचिव आलोक नागर,कोषाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा,उपाध्यक्ष मुकेश सोलंकी के साथ सेक्टर के अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो