फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार पीढि़यों से टेंट कारोबार में जुटे 70 व्यापारी सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 02:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
टेंट-कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित महाधिवेशन का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
लखनऊ। टेंट-कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित महाधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश व देश के अन्य हिस्सों से आई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। इस दौरान संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालने वाले 2000 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा चार पीढि़यों से टेंट कारोबार से जुड़े 70 व्यापारियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। विशेष सम्मान पाने वालों में काजमी साउंड, तलवार टेंट हाउस, अंबा टेंट हाउस, जैन पावर सिस्टम, महादेव प्रसाद टेंट समेत 70 नामी गिरामी कारोबारी रहे। पदाधिकारियों ने महाधिवेशन के आयोजन में हैट्रिक लगाने पर ट्रॉफी देकर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार का सम्मान किया। प्रदेश संरक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रदेश चेयरमैन पवन तलवार, प्रदेश महामंत्री नवीन अग्रवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें