7 संक्रमित, होम आइसोलेशन में 54
नोएडा। जिले में कोरोना की रफ्तार थम सी गई है। होम आइसोलेशन में महज 54 मरीज रह गए हैं। सोमवार को 7 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 16 स्वास्थ्य कर्मी स्वस्थ होकर लौटे। कुल संक्रमितों की संख्या 25339 हो गई है। वहीं अभी तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 25091 है। कुल सक्रिय केस 157 है। इनमें 54 मरीज होम आइसोलेशन हैं, जबकि शेष 103 कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। मृतकों की संख्या 91 है। सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी ने बताया कि कोरोना की चेन तोड़ने के प्रयास जारी हैं, इसी कारण कोरोना केस में कमी भी दर्ज की जा रही है।