फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डूब क्षेत्र में 7 अवैध फार्महाउस ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 32,670 वर्गमीटर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त, दो स्थानों पर चला प्राधिकरण का अभियान
विज्ञापन


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कोंडली बांगर गांव के डूब क्षेत्र में बने सात अवैध फार्महाउस ध्वस्त कर दिए। झट्टा गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर दोबारा की जा रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण को भी बुलडोजर ने ढहा दिया। दोनों स्थानों पर कुल करीब 32,670 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। वर्क सर्किल-10 की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान के दौरान सात अवैध फार्महाउस ध्वस्त किए गए और करीब 10 हजार वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसके बाद टीम ने झट्टा गांव के खसरा संख्या-456 पर कार्रवाई की। यहां पर प्राधिकरण ने बीते समय भूमि खाली कराई थी। स्थानीय लोगों ने दोबारा कब्जा करना शुरू कर दिया। कार्रवाई में करीब 22,670 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें