ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित जेएम इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को आयोजित द्वितीय आईएमए ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अकादमी के कोच राजीव और जुगन वीर सिंह ने बताया कि दर्श खुराना, आराध्या गुप्ता, अनन्या, तुषार श्रीवास्तव, कृष्णा कुमार गुप्ता, मानविक जैन और रावी कपूर ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं काशविक कौशिक ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा जीवंक, प्रत्यक्ष और रेयांश गर्ग ने कांस्य पदक अपने नाम किए।