-फोटो
नोएडा। जिले में 6769 वाहन चालकों ने शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन किया। मैनुअल तरीके से 2258 और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से 4511 चालकों के चालान किए गए। इसमें बगैर हेलमेट के 2443, नो पार्किंग में 689, ओवरस्पीड में 376 चालकों पर कार्रवाई की गई। 13 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के तहत विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 629 चालकोंं पर कार्रवाई की गई। ब्यूरो