नोएडा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 6747 वाहन चालकों के शनिवार को चालान काटे गए। इनमें मैनअुल तरीके से 2628 और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से 4119 वाहनों के चालान किए गए। विभाग के अनुसार, इनमें बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले 2246, ओवर स्पीडिंग मामले में 466, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने के मामलमें 684 चालान किए गए। वहीं 14 गाड़ियां सीज की गईं। इसके अलावा विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 493 वाहन चालकों का चालान किया गया। ब्यूरो