फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 662 छात्रों के स्कूल हुए अलॉट, 23 मई तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
662 छात्रों के स्कूल हुए अलॉट, 23 मई तक होंगे दाखिले
विज्ञापन

- चौथे चरण के लिए 1 से 20 जून तक आवेदन, 21 से 27 जून तक सत्यापन की प्रक्रिया व 28 को लॉटरी निकंलेगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तीसरे चरण के लिए बृहस्पतिवार को लॉटरी निकाली गई। इसमें 662 छात्रों को स्कूल अलाॅट हो सके। इन छात्रों को 23 मई तक दाखिला कराना होगा। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए दो चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 15 अप्रैल से आठ मई के बीच तीसरे चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया चली। इसमें 1602 आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए। वेरिफकेशन के दौरान कमियां पाए जाने पर 679 आवेदन निरस्त कर दिए गए। केवल 923 छात्रों के आवेदन ही स्वीकृत हुए। इनको लॉटरी के जरिए सीट अलॉट की गई है। अब चौथे चरण के लिए एक जून से 20 जून तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। 21 से 27 जून के बीच सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी। 28 जून को लॉटरी निकंलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें