फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉल में आउटलेट खुलवाने का झांसा देकर 6.5 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल में आउटलेट खुलवाने का झांसा देकर 6.5 लाख ठगे
विज्ञापन

- महिला की शिकायत पर कंपनी के निदेशक सहित तीन पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित मॉल में आउटलेट खुलवाने का झांसा देकर नोएडा की एक कंपनी के मालिक व महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से साढ़े छह लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने कई बार मांगने पर भी रुपये नहीं लौटाए तो महिला ने आरोपियों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में धोखाधड़ी आदि धारा में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेनो वेस्ट के बिसरख रोड स्थित नंबरदार प्लाजा में फूड आउटलेट चलाने वाली स्मृति कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि नवंबर 2020 में उनके पास नोएडा की एक कंपनी के प्रतिनिधि अजय नागर और कुशाग्र नागर आए थे। आरोप है कि दोनों ने कहा था कि उनकी कंपनी विभिन्न मॉल में आउटलेट दिलाती है। कंपनी की 27 शहरों में फ्रेंचाइजी है। आरोपियों ने महिला को कंपनी के मालिक व डायरेक्टर शैलेंद्र दीक्षित तथा सीएफओ कृतिका शुक्ला से मिलवाया। दोनों ने ग्रेनो वेस्ट के मॉल के फूड कोर्ट में 15 दिसंबर 2022 तक आउटलेट दिलाने का वादा किया। इसकी एवज में महिला से करीब तीन लाख रुपए ले लिए।
विज्ञापन

आउटलेट नहीं दिलाने पर महिला से संपर्क किया तो प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रोजेक्ट में किसी वजह से देरी हो रही है। इसके बाद आरोपियों महिला को झांसा देकर 3.5 लाख रुपए और ले लिए। इसके बाद भी कई महीने तक आउटलेट नहीं दिया गया। रुपये मांगने पर आरोपी अभद्रता करने लगे। पीड़िता ने इसकी शिकायत बिसरख पुलिस से की गई।
विज्ञापन


कई लोगाें से ठगी की आशंका
आरोपी कंपनी चलाकर प्रतिनिधियों की मदद से आउटलेट दिलाने का वादा करते थे। इसके लिए आरोपी जरूरतमंदों को बुलाकर मीटिंग करते थे। जब आरोपियों ने आउटलेट नहीं दिलाया था तब पीड़िता के पति ने मॉल में जाकर पड़ताल की तो उन्हें बताया गया कि ये कंपनी धोखाधड़ी करती है। इससे आशंका है कि आरोपी अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें