ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में रविवार को आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन (एसआईएच) का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से 108 टीमों ने हिस्सा लिया। 648 छात्रों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। स्मार्ट इंडिया हैकाथान शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल की पहल है। इस वर्ष इसमें कृषि, स्वास्थ्य, आटोमेशन, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा आदि क्षेत्रों से हार्डवेयर और साफ्टवेयर श्रेणियों को शामिल किया गया। ऑनलाइन राउंड से चयनित टीमें अगले सप्ताह जीबीयू में आयोजित ऑफलाइन आंतरिक हैकाथाॅन में भाग लेंगी। यहां के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। ब्यूरो