अल्मोड़ा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े के तीसरे दिन जनपद अल्मोड़ा में 234 स्क्रीनिंग कैंप और एक स्पेशियलिटी कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 6209 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। हाइपर टेंशन के 3373, सुगर के 3252, सर्वाइकल के 517, ब्रेस्ट कैंसर की 1224 महिलाओं की जांच की गई। ओरल कैंसर के 2164 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 310 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच भी की गई। 1098 किशोरियों की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता अपनाने का सुझाव दिया गया। 1338 लोगों की टीबी की जांच की गई और 98 निश्चय मित्र बनाए गए। साथ ही 3301 लोगों की काउंसिलिंग, 53 आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाई गई। इसके अलावा 539 ब्लड डोनर पंजीकृत किए गए। 25 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि 23 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में शिविर लगाया जाएगा।