पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का निधन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह धीर का सोमवार को निधन हो गया। 66 वर्षीय धीर को करीब डेढ़ महीने पहले पक्षाघात हुआ था। हालांकि इलाज के बाद उन्हें राहत मिल गई थी और वह घर लौट आए थे। रविवार रात एक बार फिर तबीयत खराब होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार सुबह करीब 9 बजे अंतिम सांस ली। दिसंबर 2013 के विधानसभा चुनाव में मनिंदर सिंह धीर आम आदमी पार्टी से विधायक बने थे। सरकार गठन के बाद धीर विधानसभा अध्यक्ष बने, लेकिन लंबे वक्त तक उनका आप से नाता नहीं रहा। धीर भाजपा में शामिल हो गए और जंगपुरा से दोबारा भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। ब्यूरो