- फोटो
नोएडा। होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। होली की पूर्व संध्या और होली वाले दिन 60 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं, एक मार्च से लेकर बृहस्पतिवार तक पुलिस ने 103 वाहन चालकों के चालान काटे। डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह के अनुसार, अप्रिय घटना न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सात सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।