नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना 6 नए मामले सामने आए हैं, तो दूसरी ओर 6 मरीज ठीक भी हुए है। नए मामलों में मांडीखेड़ा में एक, नलहड़ मेडिकल कॉलेज में दो, घासेड़ा में एक, नूंह में एक व राहुका में एक केस सामने आया है। जिले में कोरोना के अब 33 सक्रिय मरीज हो गए हैं। अब तक 1566 मामले सामने आए हैं। जिनमें 1504 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 29 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब तक 46050 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। जिनमें से 35756 लोगों का समय पूरा हो चुका है जबकि 10294 निगरानी में हैं। अब तक 123935 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 118133 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वहीं 3684 की रिपोर्ट आनी बाकी है। संवाद